ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
सर्वसम्मति से रक्सौल मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं तबस्सुम आरा, मुखिया सदस्यों ने कायम किया मिसाल
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2021 9:05:48 PM
सर्वसम्मति से रक्सौल मुखिया संघ की अध्यक्ष बनीं तबस्सुम आरा, मुखिया सदस्यों ने कायम किया मिसाल

रक्सौल। अनिल कुमार। राजनीतिक गरिमा को समझते हुए रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यों ने मिसाल कायम किया व सर्वसम्मति से मुखिया संघ का चुनाव सम्पन्न कर लिया। बुधवार को रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यों ने मुखिया संघ के चुनाव हेतु  ग्राम पँचायत राज धनगढ़वा की मुखिया तबस्सुम आरा के आवास पर पुरेन्द्रा मुखिया श्री राय नट की अध्यक्षता में  बैठक हुई और बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत राज धनगढ़वा कौड़िहार की मुखिया तबस्सुम आरा पति नायाब आलम को अध्यक्ष व रूबी कुमारी गुप्ता को सचिव व उपाध्यक्ष राजू महतो ,कोषाध्यक्ष श्रीमती शैला देवी प्रवक्ता हरनाही मुखिया जफीर आलम और संरक्षण समिति के रूप में राम नारायण राय मुखिया, कबीर आलम व श्री रायनट को चुन लिया गया। 






इस अवसर पर रक्सौल प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यों की उपस्थिति रही। जिनमे  ग्राम पंचायत राज भेलाही की श्रीमती सुमन पटेल ,पुरेन्द्रा मुखिया श्री राय नट, लौकरिया  मुखिया अशोक कुमार सिंह, परसौना मुखिया श्रीमती फरहत आरा, पलनवा जगधर की मुखिया श्रीमती प्रभा देवी ,लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा की मुखिया श्रीमती शैला देवी,सिसवा मुखिया रामनारायण राय, जोकीयारी के मुखिया राजु महतो, हरनाही मुखिया जफीर अहमद ,पनटोका पँचायत के मुखिया सुमन चौरसिया, नुनियाडीह की मुखिया श्रीमती रूबी कुमारी गुप्ता,हरदिया मुखिया कबीर आलम और धनगढ़वा कौड़िहार के मुखिया नायाब आलम उपस्थित रहे। सभी नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यों ने एक सुर में प्रखंड के विकास को गति देने का निर्णय लिया तो वही रक्सौल वासियों ने निर्विरोध चुनाव कराने के लिए सभी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सदस्यो की प्रशंसा की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS