ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल: गोली लगने से इलाज के बाद अब मुखिया के भाई को एसआरपी हॉस्पिटल ने दिया छुट्टी
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2021 9:51:35 PM
रक्सौल: गोली लगने से इलाज के बाद अब मुखिया के भाई को एसआरपी हॉस्पिटल ने दिया छुट्टी

मुखिया ने प्रशासन से अपराधियों को पकड़ने की लगाई गुहार।



रक्सौल। अनिल कुमार। बीते 15 दिसम्बर को रामगढ़वा थाना क्षेत्र में रक्सौल के लौकरिया पंचायत के मुखिया अशोक सिंह के बड़े भाई व रिटायर्ड आर्मी के जवान नंदकिशोर सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हें शहर के एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे चले ईलाज व सफल ऑपरेशन के बाद मंगलवार को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गयी। जिन्हें लेने के लिए उनके भाई मुखिया अशोक सिंह पहुंचे थे। इस दौरान एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि जिस रात उन्हें लाया गया स्थिति काफी गंभीर थी। गोली पीछे से मारी गयी थी, जिसे तत्काल निकाल कर पुलिस को सौंप दी गयी। उसी रात 3 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। 





उसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुई तो उसके बाद श्री सिंह का सफल मेजर ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद अब स्थिति बहुत अच्छी हो जाने के बाद उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गयी। वहीं दूसरी ओर पीड़ित के भाई मुखिया अशोक सिंह ने कहा कि मैं इस हॉस्पिटल व डॉ. सुजीत कुमार का शुक्रगुजार हूँ, डॉक्टर साहब ने मेरे भाई को मौत के मुंह से बचाया है, मेरे ऊपर उनका ये ऐहसान है। आज उनकी बदौलत मैं अपने भाई को सही सलामत ले जा रहा हूँ। वहीं मुखिया श्री सिंह ने कहा कि में जिले के एसपी नवीन चंद्र झा से  आग्रह करता हूँ कि रामगढ़वा थाना के मेरे भाई के कांड संख्या 336/21 पर अग्रतर कार्रवाई करें, अब तक न तो अपराधी पकड़े गए और न चिन्हित हुए है। अपराधी घटना को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि यह बड़ी विडंबना है कि जब जनप्रतिनिधियों के परिवार ही सुरक्षित नही रहेंगे तो आम आम आदमी की सुरक्षा पुलिस कैसे करेगी। मौके पर डॉ. पी. सी. मांझी, डॉ. एस. के. मिश्रा, पवन कुशवाहा, प्रवीण कुमार, मो. ओबैदुल्लाह, मो. अली, मुकेश, रीमा व शर्मीला सहित अन्य मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS