ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पटना से राजगीर तक निकली जागरूकता कार रैली
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2021 9:48:52 PM
पटना से राजगीर तक निकली जागरूकता कार रैली

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा।  पटना से राजगीर तक के लिए निकाली गई जागरूकता कार रैली। इस कार रैली में अध्यक्ष अर्चना जैन एकमात्र महिला कार चालक थी। इसकी शुरुआत प्रातः 8 बजे इंडियन ओवरसीज बैंक के निदेशक सुरेश रुंगटा द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन रोटरी चाणक्या पटना द्वारा किया गया था। जागरूकता कार रैली का नेतृत्व अध्यक्ष अर्चना जैन ने की।





उक्त अवसर पर 30 कार पटना से चली और रास्ते में  नवादा, नालंदा, बिहार शरीफ, नवादा से जुड़ते हुए राजगीर पहुंचते- पहुंचते 60 कारों की जागरूकता रैली बन गई। जागरूकता रैली में भाग लेने वाले रोटेरियन की संख्या 150 हो गई थी। कार रैली राजगीर स्थित विरायतन पहुंची। विरायतन के आई हॉस्पिटल के लिए रोटरी चाणक्या की तरफ से 100 कंबल दिया गया। साथ ही विरायतन प्रांगण में 50 फलदार और छायादार  पेड़  भी लगाए गए। जागरूकता कार रैली को विरायतन प्रांगण में चंदना माता जी का सभी रोटेरियन को आशीर्वचन मिला। 




कार्यक्रम के संचालक रोटेरियन डॉ. अशोक, संजय वैद्य, रोशन भंडारिया, उषा टेकरीवाल, विकास कंदोई, राहुल कड़ीवाल, दीपक टेकरी वाल थे। उक्त अवसर पर ईशान जैन विनोद तोदी, अनूप पारीख, मुकेश अग्रवाल, संजय बंसल, सीमा, त्रिशा, रजनी, डॉ वीणा, प्रकाश, मनीष, डॉ श्रवण, नीना मोटानी, प्रेसिडेंट अर्चना जैन सेक्रेटरी अभिषेक अपूर्व एवं अन्य रोटेरियन उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS