ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
वाल्मीकिनगर: मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में विकास के लिए 13 प्रस्ताव पारित किया
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2021 9:03:14 PM
वाल्मीकिनगर: मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में विकास के लिए 13 प्रस्ताव पारित किया

वाल्मीकिनगर। पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकिनगर में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मंगलवार को अपराह्न 1.30 बजे मंत्री परिषद की बैठक की है। बैठक में उन्होंने 13 प्रस्ताव पारित किया है।






महत्वपूर्ण निम्नलिखित पारित किये गये प्रस्ताव में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिए पचास करोड चौसठ लाख छत्तीस हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की, बिहार सरकार उद्योग विभाग हेतू Packaged drinking Water PET इकाई की स्थापना हेतु 27885.00 अठहत्तर करोड़ पचासी लाख रूपये के निजी पूंजी और Ethanol, Animal Feed & Co-gen Power Plant इकाई की स्थापना हेतु 16842.00 लाख (एक सौ अड़सठ करोड बियालिस लाख रूपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति दी गयी, बिहार नगरपालिका नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक संवर्ग (संशोधन) नियमावली, 2021 के गठन की स्वीकृति प्रदान की, दीघा घाट अवस्थित भू-खण्ड पर भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय भवन एवं अन्य संरचना के निर्माण हेतु बिहार भवन उपविधि 2014 की कंडिका- 22 (1) के प्रावधानों को शिथिल करने की स्वीकृति दी। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिहार राज्य के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना" हेतु केन्द्र सरकार के केन्द्रांश ₹24.4500 करोड़ (चौबीस करोड़ पैंतालीस लाख नब्बे हजार ) तथा राज्यांश ₹16.3060 करोड़ (सोलह करोड़ तीस लाख साठ हजार) अर्थात् कुल ₹40.7650 करोड़ (चालीस करोड़ छिहतर लाख पचास हजार) की लागत पर योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिपरिषद द्वारा सम्पन्न बैठक में प्रदान की है। 




स्वीकृति योजनान्तर्गत मत्स्य उत्पादकता एवं उत्पादन में अभिवृद्धि, आधारभूत संरचना का निर्माण, पोस्ट हॉरवेस्ट मैनेजमेंट एवं मात्स्यिकी प्रबंधन एवं नियामक ढ़ांचा (Regulatory Framework) का निर्माण किया जायेगा इन योजनाओं के कार्यान्वयन से राज्य में उन्नत मत्स्य तकनीकी के द्वारा मत्स्य उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ मछुआरों / मत्स्य पालकों को आर्थिक उत्थान होगा। साथ ही मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में गुणात्मक वृद्धि होगी तथा मछली के विपणन में भी सुगमता आएगी।





पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हेतू राज्य में एकल उपयोग वाले त्याज्य प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण आयात, भंडारण, परिवहन, विक्रय एवं उपयोग को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की गजट अधिसूचना संख्या-459, दिनांक 12.08.2021 में प्रतिबंधित सामग्रियों की सूची तथा प्रतिबंध की तिथि में एकरूपता के लिए बिहार राज्य में एकल उपयोग वाले त्याज्य प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भंडारण, परिवहन, विक्रय एवं उपयोग को प्रतिबंधित करने संबंधी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार की अधिसूचना संख्या पर्या० / वन (मु०)- 09 / 2019-406 (ई०) / प०व०, दिनांक 16.06:2021 को संशोधित किये जाने की घटनोत्तर स्वीकृति का निर्णय लिया गया।
राज्य के सभी जिले में 520 आसन वाले अन्याय+2 उच्च विद्यालय संचालित करने की सैद्धानिक स्वीकृति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उप विद्यालयों के भवन निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग के अन्तर्गत बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा तकनीकी अनुमोदित ललन (Model Estimate) के अनुसार प्रति विद्यालय [ 37.99.00.000/- करोडनवासी लाख मात्र की दर से परिशिष्ट-2 के अनुसार जिओ में 520 वाले 10 अछिड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का निर्माण कुल 3.78.90.00000/- (तीन अरनबे लाख मात्र की सनिक स्वीकृति एवं प्रशासनिक स्वीकृति में वित्तीय वर्ष 2021-22 मे ० 00000000ठ कनीय) मात्र की स्वीकृति आगामी दो वित्तीय वर्षों मेष 0318.90,00,000/- तीन अरब अचारह कोलाख मात्र उपलब्ध राशि से व्यय स्वीकृति दी। 





माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में प्रथम चरण में माध्यमिक विद्यालयों से उत्क्रमित 677 उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ग-11 एवं 12 के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना निर्माण हेतु कुल ₹82417.98 लाख (आठ अरब चौबीस करोड़ सतरह लाख अनठान्ये हजार) रुपये मात्र की स्वीकृति एवं तत्काल ₹35000.00 लाख (तीन अरब पचास करोड़) रूपये की विमुक्ति एवं व्यय की स्वीकृति दी, जिससे माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में माध्यमिक विद्यालयों से उत्क्रमित 677 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत संरचना निर्माण के उपरांत उस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को +2 तक शिक्षा सुलभ हो सकेंगी, प्रस्ताव शामिल है। मंत्री परिषद की बैठक के बाद जीविका समूह द्वारा लगाये गये स्टॉल का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और 4500 जीविका स्वंय सहायता समूहों के लिए 45 करोड़ का चेक प्रदान किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर का भी स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS