ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक है भाजपा: भीखूभाई दलसानिया
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2021 8:50:51 PM
भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक है भाजपा: भीखूभाई दलसानिया

बेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर बेतिया के पिपरा-पकड़ी स्थित नीजि प्रतिष्ठान में शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। जिला प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़, चनपटिया विद्यायक उमाकांत सिंह, पूर्व एमएलसी लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल भी रहे। 





उपर्युक्त नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर व भारत माता की जयघोष के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपेंद्र सर्राफ़  ने कहा कि यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। इस शिविर में जिला कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति, सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, सभी प्रकोष्ट के संयोजक एवं सह संयोजक प्रशिक्षण में शामिल है। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया  ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। 




पार्टी के प्रशिक्षण शिविर से एक बेहतर कार्यकर्ता का निर्माण होता है। काफी दिनों से हम चंपारण का नाम सुनते रहे और महात्मा गांधी के कर्म भूमि पर आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह धरती हमेशा ही देश को एक क्रांतिकारी बदलाव दिया है। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसंघ के समय जब हमारे पूर्वज राष्ट्र के हित में काम करते रहे तब उन्हें मौजूदा सरकार कांग्रेस द्वारा हमेशा ही डराया-धमकाया गया। लेकिन धीरे-धीरे लोगों में जागृति फैली और कुछ ही समय बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।हमारी पार्टी की एक दूरगामी सोच रही,क्योकि हमारा लक्ष्य कोई प्रधानमंत्री बनने का नही, बल्कि आने वाले दिनों में भारतीय संस्कृति का ध्वजवाहक बनने का रहा। यहाँ के सभ्यता को मजबूती प्रदान करने के लिए की गई।





हमारी पार्टी तीन मंत्रो से आगे बढ़ रही है:-राष्ट्र प्रथम, पार्टी और फिर स्वयं। इन्ही मूलमंत्रो से 11 कार्यकर्ता से आज 18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बन गयी है। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए केसरिया के पूर्व विधायक सह प्रशिक्षण शिविर के बिहार संयोजक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को  प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में हम जनमानस की लड़ाई मजबूत तरीके से लड़ सके। हमें गर्व है कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ता वाली पार्टी है जो कि गिनीज बुक वर्ल्ड में नाम दर्ज है। हम विशेष हैं, क्योंकि हमारी पार्टी विशेष है औऱ हमारे सभी कार्यकर्ता विशेष है। 




हमारी पार्टी की स्थापना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं की गई बल्कि 130 करोड़ की आबादी की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली पार्टी है। सत्ता भोगना हमारा लक्ष्य नही है बल्कि हमारा राष्ट्र कैसे मजबूत हो,आने वाले दिनों में ग्राम सभा से लेकर संसद तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हो यही हमारा लक्ष्य है। इसे ही पूरा करने में सभी कार्यकर्ता और नववर्ष सेवारत है। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो ने कहा कि आने वाले दिनों में चुनौतियां और विकराल रूप ले सकती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना बिहार भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है। हमारी पार्टी की पहचान हमेशा से ही राष्ट्र सेवा में रही है। सभी को ज्ञात होगा 1977 के वर्तमान कांग्रेस कांग्रेस सरकार के खिलाफ साबसे पहले जनसंघ ने कुर्बानी दिया। उस समय देश को बचाना रहा, इसलिए हमने समर्थन दिया लेकिन जब हमारे विचार उनसे नही मिले तब हम अलग हो गये। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना अटल बिहारी भाजपाई के नेतृत्व में हुई। उसी समय से अनवरत हम लोगो की सेवा में लगे हुए है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS