ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
प्रकोष्ठ रहे या नही रहे इस पर सोचने की जरूरत नही है, लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित रहना है : डॉ प्रभात चंद्रा
By Deshwani | Publish Date: 8/12/2021 9:14:45 PM
प्रकोष्ठ रहे या नही रहे इस पर सोचने की जरूरत नही है, लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित रहना है : डॉ प्रभात चंद्रा

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पूर्व अध्यक्ष कलमजीवी प्रकोष्ठ डॉ प्रभात चंद्रा के जन्मदिन पर पूर्व उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव ने गोलबंद होकर मनाया जन्मदिन। डॉ प्रभात चंद्रा ने उक्त अवसर पर अपने सभी पूर्व पदाधिकारियों को एक साथ रह कर पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा पार्टी की मजबूती और सरकार द्वारा किये गये कार्यो को जनता तक पहुंचाना, एकता की सूत्र में सभी को बंधे रहना ही उद्देश्य है। यह काम हमलोग पहले भी करते थे और अभी भी करते रहना है। प्रकोष्ठ रहे या नही रहे इस पर सोचने की जरूरत अभी नही है, लेकिन पार्टी के प्रति समर्पित रहना है।





सभी पूर्व पदाधिकारियों ने एक शुर में सहमति व्यक्त किया और पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करते रहने का आश्वासन दिया। पूर्व सदस्यों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  ब्रज भूषण लाल कर्ण, पूर्व महासचिव रश्मि लता, पूर्व महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव अनुराग समरूप, पूर्व महासचिव शैलेश कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अंकिता पल्लव, पूर्व प्रदेश सचिव रोहितेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS