ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने 17किलो 600ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली व्यक्ति को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2021 8:18:32 PM
सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने 17किलो 600ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रक्सौल। अनिल कुमार। 47वीं  वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पंटोका ने  गुप्त सूचना के आधार पर 01 क्विंटल 17किलो 600 ग्राम गांजा व पिक-अप गाड़ी के साथ 01 नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  जब्त किए गए गांजा का मूल्य लाखो रूपये में है । गांजा को गाड़ी में छिपाकर एक अज्ञात नेपाली व्यक्ति लेकर जा रहा था जिसको तुमरियाटोला (रक्सौल) से दबोचा गया । गांजा  लेकर जाने वाला व्यक्ति नेपाल का निवासी है  जिसका नाम-  विजय प्रसाद कुशवाहा, उम्र-19 वर्ष, पुत्र- राम चन्द्र प्रसाद कुशवाहा, गाँव- जीतपुर परश्वा , वार्ड नंबर-32, पुलिस स्टेशन – परमानिपुर , जिला- पर्सा (प्रदेश 02, नेपाल) पूछताछ में व्यक्ति ने  बताया कि सामान (गांजा) को नेपाल से भारत  लेकर जा रहा था।  

           



श्री प्रियव्रत शर्मा कमांडेंट 47वीं वाहिनी  ने पुष्टि करते हुए बताया की गांजा की तस्करी करने वाला व्यक्ति गांजे के बंडलों  को नेपाली नम्बर  पिक-अप गाड़ी में बनाये गए गुप्त तहखाने में छुपा कर  नेपाल से भारत आ रहा था I परन्तु गुप्त सूचना के आधार पर 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पंटोका  के विशेष कार्यवाही दल  द्वारा तस्कर  को  गांजा के साथ पकड़ने में कामयाब रहे ।
इस ऑपरेशन में  निरीक्षक, उदय कुमार सिंह, उप निरीक्षक, ब्रजेश कुमार, मुख्य आरक्षी, बिनोद बर्मन, एवं सिपाही, चेतन कुमार व संजय कुमार शामिल थे I पकडे गए व्यक्ति व जब्त गांजे को आगे कि पूछताछ व कानूनी कार्यवाही हेतु, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो  पटना को  सुपुर्द किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS