ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
संप्रदायिक सद्भावना दिवस पर ससीब का हाफ मैराथन एवं फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2021 9:33:14 PM
संप्रदायिक सद्भावना दिवस पर ससीब का हाफ मैराथन एवं फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

बेतिया/अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चम्पारण जिला स्थित सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी (मंगलपुर) बगहा ने सांप्रदायिक सद्भावना दिवस पर  05 किमी मैराथन दौड़ को डॉ ममता अग्रवाल कमांडेंट चिकित्सा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें एसएसबी के पदाधिकारी, अधीनस्थ पदाधिकारी व जवान शामिल हुए। 






इस क्रम में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21वीं वाहिनी परिसर में  किया गया। जिसमें राजकीय मध्य विद्यालय मलकौली पठखौली, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगलपुर, सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी पठखौली के छात्र छात्राएं उत्साह पूर्वक शामिल हुए। जिसमें छात्र छात्राओं का 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उनमें 10-10 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता सनफ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी बनाम राजकीय मध्य विद्यालय पटखौली एवं मंगलपुर के बीच खेला गया। जिसमें सरकारी(स्कूल) विद्यालय के छात्र छात्राओं ने निजी विद्यालय के शून्य के मुकाबले एक गोल से विजय प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के साथ  एनएच 727 पर जागरूकता रैली निकाली गई। 





श्री प्रकाश कार्यवाहक कमांडेंट  ने विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ‌एंव जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सदभावना से देश एक सूत्र में बंधता है और हमारे देश के सभी नागरिक भारतीय कहलाते हैं। देश के नागरिकों को अलग - अलग जाति धर्म को विशेष महत्व नही देकर भारतीय को ज्यादा महत्व देना चाहिए, क्योंकि हम सभी भारत के नागरिक हैं। जिस देश में सांप्रदायिक सदभावना होगी, वही देश वास्तव में तेजी से विकास करता है। हमें अलग - अलग संप्रदाय के लोगों के प्रति ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी चाहिए और एक दूसरे के साथ मिलजुल कर जीवन जीना चाहिए। इसी में हमारा व राष्ट्रीय भलाई निहित है। 




इस अवसर पर डॉ ममता अग्रवाल कमांडेंट चिकित्सा, निरीक्षक प्रशासन अमित कुमार शर्मा,  राकेश कुमार,उप निरीक्षक  नितेश कुमार, वतन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक  सोमराज चौधरी, अमरजीत सिंह, मुख्य आरक्षी आंनद सिंह, सुनिल कुमार, प्रभु कुमार  शिक्षक राकेश विश्वकर्मा नंदकिशोर प्रसाद अनिल मिश्रा चंद्रभान राम, निप्पू पाठक उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS