ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
बिहार में महिला ही नहीं बल्कि कोई सुरक्षित नहीं है: बीरेंद्र प्र. गुप्ता
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2021 8:56:10 PM
बिहार में महिला ही नहीं बल्कि कोई सुरक्षित नहीं है: बीरेंद्र प्र. गुप्ता

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पटना आवास पर दलित महिला से अश्लील हरकत, माले विधायक बीरेंद्र गुप्ता ने किया उच्चस्तरीय जाँच की माँग।



बेतिया। बिहार की महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पटना स्थित आवास पर एक शिक्षिका से अश्लील व्यवहार का मामला संबंधित एक वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वाइरल हो रहा है। जिसमें एक दलित महिला न्याय के लिए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर गयी है, जहां उस महिला के साथ एक व्यक्ति अश्लील व्यवहार करता दिख रहा है। 





उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने वीडियो और उस घिनौना व्यवहार जैसी घटना की राज्य सरकार से उच्च स्तरीय  जांच की मांग किया है।  विधायक श्री गुप्ता ने उस महिला को सुरक्षा देने के साथ न्याय दिलाने की मांग किया है।उन्होंने दोषी को कठोर दंड देने की माँग भी किया है।
माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि  महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर जब कोई महिला सुरक्षित नहीं है, इससे यह अंदाज लगाया जा सकता हैं कि भाजपा- जदयू के शासन में बिहार में महिलाएं कितनी सुरक्षित है। राज्य में स्थिति भयावह बनीं हुईं हैं, आये दिन महिलाएं,  बेटियां, यौन उत्पीड़न और हिंसा की शिकार हो रही हैं। 




इन सबके बावजूद नीतीश सरकार और प्रशासन आंख बंद कर सत्ता के नशे में चूर हैं। भाकपा माले विधायक ने कहा कि बिहार में महिलाओं के विरुद्ध अपराध लगातर बढ़ रहे हैं, इस बात की गवाही बिहार पुलिस के खुद के आकड़े दे रहे हैं। बिहार मेंप्रतिदिनत  कम से कम 3 से 4 महिलाएं और मासिक 100 महिलाओं का बलात्कार हो रहा है। राज्य में महिलाओं को लेकर अत्याचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हाल में ही कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं जो बिहार की भाजपा-जेडीयू गठबंधन सरकार के राज में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठा रही हैं। उपर्युक्त जानकारी सुनील यादव मीडिया प्रभारी ने पत्रकारों को दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS