ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष ने कायस्थों को संगठित होने का किया आह्वान
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2021 11:02:35 PM
जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष ने कायस्थों को संगठित होने का किया आह्वान

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ग्लोबल अध्यक्ष -सह- जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता के क्रम में कहा कि देश-दुनियाँ के सभी कायस्थों को संगठित होकर अपनी ताकत दिखाना होगा कि हम एक हैं और एक रहेंगे। उक्त बातें इंजीनियर प्रशान्त कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित 22 नवम्बर (सोमवार) को पटना के होटल पाटलिपुत्रा एक्जॉटिका में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम के बाद कही। उन्होंने ने सभी कायस्थ समुदाय के लोगों से नई दिल्ली में 19 दिसम्बर 21 को आयोजित होने वाले "उम्मीदों का कारवां" में भाग लेने की अपील भी किया।

 
 
 
 
 
उन्होंने ने  जीकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा के पुत्र प्रशान्त कुमार सिन्हा और  दिल्ली निवासी सुरभि सिन्हा के परिणय सूत्र के अवसर पर आयोजित स्वागत भोज में आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने प्रशान्त सिन्हा को अपने इंजीनियरिंग कार्य में देश की सेवा करने और सुरभि सिन्हा को गृह कार्य मे अपनी काबलियत सिद्धय करने एवं सामाजिक कार्यकर्ता बनकर देश की सेवा करने का भी आशीर्वाद दिया।
 
प्रशांत सिन्हा वंगलुरु (बंगलोर) स्थित आई टी कम्पनी में कम्प्यूटर सांइस इंजीनियर है और सुरभि सिन्हा दिल्ली स्थित निजी कम्पनी में कार्यरत हैं।
 
 
 
 
स्वागत भोज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आशीर्वाद देने वालों में  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रवि आनन्द, जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आंनद, मीडिया तथा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, मीडिया प्रदेश सचिव मुकेश महान, हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सत्ता की खोज के सम्पादक मुकेश कुमार सिन्हा, उर्दू दैनिक शफीना के सम्पादक मो जावेद अख्तर, हिन्दी दैनिक प्रातः किरण के ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रवाल, बेखौफ इंडिया के सम्पादक उमाशंकर प्रसाद सिंह, अलर्ट कमांडो के सम्पादक अशोक कुमार सिन्हा,  जेके न्यूज के व्यूरो चीफ ए के देव, हिन्दी दैनिक प्रभात खबर के चेतन आनंद, क्लाउड नाइन न्यूज के सम्पादक सुजीत सागर, दूरदर्शन के अभिषेक, आराधना न्यूज के सम्पादक धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, स्वतंत्र पत्रकार-सह-लेखक डॉ धुर्व कुमार, डेमोक्रेटिक हेराल्ड के सम्पादक मिथलेश कुमार पाठक,  विद्या मंदिर क्लासेस के सीनियर लेक्चरर अमित सिन्हा, अभियंता राहुल सिन्हा, अभियंता सुशांत कुमार, अभियंता आशीष भट्ट, अभियंता आयूष, के अतिरिक्त वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र कुमार सिन्हा,  विजय कुमार सिन्हा, अजय सिन्हा, संजय सिन्हा सहित अन्य पत्रकार एवं गणमान्य लोगों उपस्थित थे।
 
 
 
 
जीकेसी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने स्वागत भोज में उपस्थित गणमान्य लोगों से ग्लोबल अध्यक्ष को मिलाते हुए व्यक्तिगत रूप से 19 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली "उम्मीदों की कारवां" में परिवार एवं चित्रांश शुभ चिंतकों के साथ शामिल होने का अनुरोध भी किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS