बिहार
रक्सौल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब तक कुल 1594 लोगों ने नामाकंन दाखिल किया
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2021 8:49:30 PMरक्सौल। अनिल कुमार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी नोमिनेशन के क्रम में अब तक कुल 1594 लोगों ने नामाकंन दाखिल किया है।
इसकी जानकारी देते हुये प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संदीप सौरभ ने बताया कि 23 नवंबर तक ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 935, ग्राम पंचायत मुखिया के लिए 92, पंचायत समिति सदस्य के लिए 109, ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 83 व ग्राम कचहरी पंच के लिए 375 लोगों ने नामाकंन किया है।आज नोमिनेशन का आखिरी दिन है।एक जानकारी के अनुसार रक्सौल प्रखंड में लगभग 2000 लोगों ने अलग-अलग पद के लिए नोमिनेशन रसीद कटायी है।