बिहार
बगहा: 65वीं वाहिनी एसएसबी बगहा ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2021 9:29:15 PMबगहा। भास्कर दिवाकर। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया बगहा सीमांत प्रशिक्षण केंद्र बगहा 2 के वाहिनी मुख्यालय तथा सीमा चौकियों के समस्त बल कर्मियों को भष्ट्राचार के खिलाफ जागरूक करने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर सेलेकर आगामी 01 नवम्बर 2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा।इस कार्यक्रम का आगाज करते हुए सर्वप्रथम 65वीं वाहिनी के चिकित्सा कमांडेंट विनय अग्रवाल के द्वारा सत्य-निष्ठा व पारदर्शिता बनाये रखनें के लिए शपथ दिलाया गया तथा इसी क्रम मे अरविन्द कुमार चौधरी उप कमांडेंट (कार्यवाहक कमांडेंट) ने जवानों को सतर्क भारत, समृद्ध भारत, का विषय दिया।
चिकित्सा कमांडेंट विनय अग्रवाल ने वाहिनी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से सभी क्षेत्रों में सत्य-निष्ठा व पारदर्शिता बनाये रखनें का आहवान किया I साथ ही उन्होंने उत्साह के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का निर्देश भी दिया I उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सवेदनशील बनाने और इस उद्देश्य को प्राप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा I