ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल: करंट लगने से एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2021 8:41:06 PM
रक्सौल: करंट लगने से एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल

रक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड के सिसवा गांव के बजार टोला स्थित सिसवा निवासी बली यादव के मूर्गी फारम में प्रवाहित होने वाले बिजली के करेन्ट से सटकर  सीसवा बाजार टोला निवासी पहवारी यादव का 44 वर्षीय पूत्र पन्नालाल यादव की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि पन्नालाल के साथ गए तापस यादव के 35 वर्षीय पूत्र अशोक यादव गंभीर रुप से घायल है जिनका उपचार डंकन अस्पताल में जारी है।






घटना की सूचना पर नगर थाना के एस आई मधुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पहूंच कर घटना का अनुसंधान किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। घटना के बारे में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि मूर्गी फारम के पास सरेह में अपना खेत देखने के लिए दोनो युवक एक साथ गए थे। वापस मूर्गी फारम के किनारे से होकर आरहे थे।इसी दौरान मूर्गी फारम संचालक द्वारा फारम के चारो तरफ फैलाए गए बिजली के करेन्ट में दोनो सट गए जिसमें  पन्नालाल यादव कि मृत्यु हो गयी जबकि अशोक घायल हो गए।जो डंकन अस्पताल मे जीन्दगी और मौत से जूझ रहे है। मुर्गी के सुरक्षा हेतु बली यादव द्वारा फारम के चारो तरफ बिद्दुत करेन्ट प्रवाहित किया गया था जो कि वैधानिक नही है।
 
 
 
 
खेत से फारम के किनारे से आने में अशोक सटकर खेत मे गिर कर बेहोश हो गया जिसका उपचार जारी है।जबकि पन्नालाल यादव तार मे सटा ही रह गया।इस घटना से पन्नालाल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पन्नालाल चार भाई मे सबसे छोटा है और उन्हे चार पूत्र है जिसमें से एक बिकलांग है।पन्नालाल खेती किसानी करते थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS