बिहार
बेतिया: आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण संपन्न, 30 हुए टीकायुक्त
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2021 8:48:19 PMबेतिया। अवधेश कुमार शर्मा। पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज श्रीगोपाला ब्रह्म स्थान परिसर में जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रोटरी क्लब नरकटियागंज टीकाकरण का छठा कैम्प लगाया। इस कैम्प में समाचार लिखने तक 30 लोगों का टीका लगाया गया।
इस अवसर पर प्रो एनडी ओझा, अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, रोट्रेक्ट क्लब के चंदन कुमार, शशिकांत पाठक, अभिषेक कुमार, विश्वजीत कुमार, सुमित कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक नन्दू प्रसाद एवं एएनएम मीरा देवी उपस्थित रही। उधर वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 169 उत्तर देवी स्थान में कोविड 19 टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 30 महिला व पुरुषों को टीका की प्रथम व द्वितीय खुराक दी गयी। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका उत्तरी देवी स्थान सुमित्रा कुमारी शर्मा, एएनएम किरण कुमारी और पीएचसी पर्यवेक्षक नन्दू प्रसाद उपस्थित रहे। टीकाकरण संमाप्त होने के बाद भी वार्ड की कई महिला व पुरुष टीका से वंचित रह गए।