ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
शरदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को, भगवती का आगमन डोली पर - आचार्य शिवेन्द्र
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2021 8:30:54 PM
शरदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार को, भगवती का आगमन डोली पर - आचार्य शिवेन्द्र

बेतिया। इस वर्ष शारदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार, 7अक्टूबर से हो रहा है और समापन 15 अक्टूबर को होगा। उक्त जानकारी देते हुए श्री गायत्री ज्योतिष केन्द्र, बेतिया के आचार्य शिवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष भगवती का आगमन डोली पर हो रहा है। 




हालांकि पंचमी षष्ठी का योग सोमवार को होने से दशहरा नवें दिन ही होगा। आचार्य शिवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार को नवरात्र का शुभारंभ होने से भगवती का आगमन डोली पर होगा।। शास्त्रों में उल्लेखित है कि जब मां दुर्गा डोली सवार होकर आती हैं तो राजनैतिक उथल-पुथल की स्थिति बनती है। इससे सिर्फ भारत ही नहीं अपितु समस्त विश्व पर प्रभाव पड़ता है। यह प्राकृतिक आपदाओं, महामारी, येन केन प्रकारेण जीव संकट तथा अधिक ठंड पङने की आशंका होती है।



अतःसर्वार्थ सिद्धि हेतु भक्ति - भाव से पूजनार्चन करना चाहिए।
          आचार्य जी ने बताया कि
नवरात्र में कलश स्थापन बहुत अधिक महत्व है। क्योंकि कलश को भगवती का एक प्रतिविम्ब के रूप में माना जाता है। अतः घट स्थापना शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। इस वर्ष घट स्थापना के निम्न मूहुर्त हैं।
प्रातः - 06:17से07:17 तक
प्रातः - 08:56से 11:14तक
दिवा - 11:36से 12:24तक (अभिजित) 

विशेष रूप से अभिजित मुहूर्त को श्रेष्ठ माना जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS