बिहार
मोतिहारी के रहमारिया अस्पतालकर्मी को चाकू मार घायल करने के आरोपित को छतौनी पुलिस ने आर्म्स के साथ पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2021 11:54:53 PMमोतिहारी। छतौनी पुलिस ने गोलू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। छतौनी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक के पास से आर्म्स भी मिले हैं। बताया कि उसके पास से एक पिस्टल व कारतूस जब्त किए गए हैं। यह भी कि उसपर रहमानिया अस्पाल के कर्मी को चाकू मार कर घायल करने का भी आरोप है।
छतौनी पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की रात गोलू को लोकलमेड पिस्टल व 315 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह भवानीपुर जिरातय, छतौनी का निवासी है। उसने बीते 28 सितंबर को शहर के रमानिया हॉस्पिटल के स्वास्थ्यकर्मी चन्देश्वर प्रसाद श्रीवास्तव को चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस को उसकी तलाश भी थी। सूचना पर उसे आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।