ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बगहा: सेवा और समर्पण अभियान के तहत बीजेपी कार्यालय में भाजपा का झोला वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2021 11:16:35 PM
बगहा: सेवा और समर्पण अभियान के तहत बीजेपी कार्यालय में भाजपा का झोला वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बगहा भास्कर दिवाकर। भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला के तत्वाधान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को बीजेपी कार्यालय में भाजपा का झोला वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष सह  बगहा विधायक, राम सिंह,रामनगर विधायक सह पदमश्री भागीरथी देवी, चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने सयुक्त रूप से बगहा नगर के डीएम एकेडमी हाई स्कूल बगहा 1 और गांधीनगर चौक पर स्थित महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि कोटि नमन किया गया साथ ही लालबहादुर चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन करते हुए स्मरण कियाममहात्मागांधी और लाल बहादुर शास्त्र के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

 
 
 
 
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने बताया कि
भारत के महान नेता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और  प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।महात्मा गांधी ने सत्याग्रह, दांडी यात्रा और जेल भरो आंदोलन चलाकर देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 
 
 
 
 
 
महात्मा गांधी व शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलकर हम सभी देश को आगे बढ़ाएंगे।राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं बगहा विधायक राम सिंह ने सयुक्त रूप से महात्मा गांधी के साथ ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य,अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर हम किसी भी चुनौती से लड़ सकते हैं। गांधी जी ने इसे साबित भी किया है। 
 
 
 
दोनो महापुरुषों के उनके बताए रास्ते पर चलने का बात कही।तपश्चात भाजपा का झोला वितरण कार्यक्रम का शुरुआत कर लोगों के बीच झोला वितरण किया गया एवं स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर जिला प्रभारी आनंद सिंह,गजेंद्र मिश्रा,मधुकर राय,रविंद्र श्रीवास्तव,आध्या राय,सूरत सिंह,रविंद्र तिवारी,सतीश वर्मा,भूपेंद्र तिवारी,मनोज सिंह,अचिंत्य लाला,वीरेंद्र तिवारी,सुरेश सिंह, रूप नारायण यादव,रितु जायसवाल,दीपू तिवारी,हृदयानंद दुबे,सोमेश पांडे,अमरीश श्रीवास्तव,प्रवीण श्रीवास्तव, विजय साहू,अनिल यादव,गोविंद जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS