ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: बार एशोसियशन के अध्यक्ष बने शशिकांत तिवारी
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2021 8:25:14 PM
रक्सौल: बार एशोसियशन के अध्यक्ष बने शशिकांत तिवारी

रक्सौल। अनिल कुमार। बुधवार को अनुमंडल बार एशोसियशन के पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो विरेन्द्र प्रसाद व शशिकांत तिवारी ने नामाकंन किया था।जबकि सचिव पद के लिए रामअयोध्या प्रसाद, अशोक कुमार झा, उमाशंकर प्रसाद ने नोमिनेशन डाला था।वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मो. महफुज रब, प्रमोद कुमार तिवारी, सहायक सचिव के लिए परमात्मा पाण्डेय, राजकरण राय, संयुक्त सचिव के लिए मो. कलिमुल्लाह, सुनिल कुमार सिन्हा व कोषाध्यक्ष पद के लिए राणा गजेन्द्र सिंह व रामबाबू पटेल ने नामाकंन दाखिल किया। बार एशोसियशन के चुनाव में कुल 57 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 






जिसके बाद चुनाव पदाधिकारियों की उपस्थिती में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए शशिकांत तिवारी को 34 वोट मिले तो विरेन्द्र प्रसाद को 23 वोट मिले. जिसके बाद अध्यक्ष पद पर शशिकांत तिवारी को विजयी घोषित किया गया। वहीं सचिव पद अशोक कुमार झा, सहायक सचिव पद पर परमात्मा पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया। चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों ने एक दूसरे को माला पहनाकर और रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष शशिकांत तिवारी व सचिव श्री झा ने बताया कि अधिवक्ताओ के हक व अधिकार के लिए संघ काम करेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS