ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल: कलवार कल्याण समिति द्वारा हुआ श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2021 10:26:07 PM
रक्सौल: कलवार कल्याण समिति द्वारा हुआ श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन

●समस्त जगत के कल्याण व कोरोना मुक्ति हेतु किया गया वंदन



रक्सौल। अनिल कुमार। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलवार कल्याण समिति के तत्वाधान में श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन श्री रामजानकी मंदिर सह विवाह भवन के प्रांगन में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सारी क्रिया कलाप की गई। पूजनोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने किया। भलभद्र भगवान को हम सभी बलराम, हलधर, शेषनाथ आदि के नाम से भी जानते हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। वे देवकी के सातंवे संतान थे। कंस के कारण माता देवकी के गर्भ से योगमाया ने उन्हें नंद जी के घर माता रोहिणी के गर्भ में डाल दिया था। 





कृष्ण जी इन्हें दाऊ जी कहकर  पुकारते थे। भगवान श्री बलभद्र कलवार समाज के कुल देवता माने जातें हैं, जिनकी पूजा पूरे भारत वर्ष के साथ पड़ोसी देश नेपाल में भी की जाती है। इसकी जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी अमरदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष कोरोना के कारण यह पूजा नही हो पाया था। इस वर्ष भी ये केवल समिति के लोगों के बीच ही कोरोना को देखते हुए मनाया जा रहा है। सभी लोगों से आग्रह किया गया कि भादों के महीना में समाज के लोग अपने-अपने घर कुल देवता श्री बलभद्र की पूजा अवश्य करें और प्रार्थना करें कि कोरोना को ईश्वर समाप्त करें ताकि जग का कल्याण हो सके। समिति के पुरोहित अरुण पांडे उर्फ पप्पू पांडे के साथ मुख्य यजमान रामाकांत प्रसाद व उनकी धर्मपत्नी सूर्यमाला देवी रही।  




समिति के अध्यक्ष डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमने अपने कुल देवता श्री बलभद्र भगवान से यह प्रार्थना किये कि वे अपने अलौकिक शक्ति से सभी जगत का कल्याण करें व समस्त प्राणी व जीव जंतु पर अपना कृपा बनायें रखें। इस दौरान नगर उप सभापति रोहिणी साह व सभापति प्रतिनिधि बप्पी साह उर्फ ज्ञानेंद्र किशोर भी मौजूद थे। मौके पर समिति के महासचिव चंदन कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ बाबल जी, सचिव ध्रुव प्रसाद, उप सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, संगठन मंत्री राजेश कुमार प्रसाद, अंकेक्षक चंदन कुमार गुप्ता, कानूनी सलाहकार चंद्र प्रकाश, संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, सुभाष चंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, दीपक गुप्ता, डॉ. उमेश प्रसाद, संजय जायसवाल, विनोद कुमार प्रसाद, अरविंद जायसवाल, विक्रम गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता व दीपक जायसवाल के साथ संतोष कुमार, देशबंधु प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, नीरज, पंकज कुमार, राहुल गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, सोनू जायसवाल व हरिकिशोर प्रसाद आदि मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS