बिहार
बगहा में किसान गोष्ठी, उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 11/9/2021 11:13:00 PMबगहा में किसान गोष्ठी को संबोधित करते उद्यान पदाधिकारी संजीव कुमार। देशवाणी।
बगहा। भाष्कर दिवाकर। बगहा-एक प्रखण्ड की चंद्रपुर रतवल पंचायत के चंद्रपुर गांव में प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पचास से अधिक किसानों ने भाग लिया।
गोष्ठी मे उद्यान पदाधिकारी संजीव कुमार द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों की उत्तम खेती के गुरु सिखाएं। किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजना तथा अनुदान आदि को लेकर किसानों को विस्तारपूर्वक बताया गया। जल जीवन हरियाली, आत्मा से संचालित योजना व पौधा संरक्षण से संबधित कई जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक तकनीक से कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और सूक्ष्म बागवानी, हाइब्रिड सब्जी व मशरूम की खेती पर विशेष तौर पर जोर दिया गया।
गोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, फसल क्षति व मिट्टी जांच पर चर्चा कर सर्टिफिकेट वितरण किया गया। उद्यान पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि अब किसान को खेती की नई तकनीकी(विज्ञानी विधि) को अपनानी पड़ेगी। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से उगाने की अपील किसानोंं की। बताया कि फसल उत्पादक समूह भी बनाएं तथा उत्पाद को सीधे बाजार में बेचें।
सीधे बाजार में फसल बेचने से जिससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा साथ ही किसानों को जैव कीटनाशकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में उच्च उत्पादन के लिए मशीनीकरण का विशेष महत्व है। मौके पर सूची कुमारी, कृषि कोऑर्डिनेटर महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, किसान सलाहकार नरेंद्र मणि मिश्रा, वशिष्ठ कुशवाहा एवं गांव के गणमान्य एवं ग्रामीण किसान मौजूद थें।