ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बेतिया की पुलिस ने दोनाली बंदूक व कारतूस के साथ आर्मी के जवान को गिरफ़्तार किया, पत्नी समेत तीन को गोली मारने का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2021 9:01:14 PM
बेतिया की पुलिस ने दोनाली बंदूक व कारतूस के साथ आर्मी के जवान को गिरफ़्तार किया, पत्नी समेत तीन को गोली मारने का आरोप

बेतिया। हृदयानन्द सिंह यादव। बेतिया पुलिस ने एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है।उसपे अपनी पत्नी समेत तीन लोगों को गोली मारकर घायल करने का आरोप है।

 

 

खबर के मुताबिकमुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गोढ़वा टोला अपने घर छुट्टी लेकर आया आर्मी जवान शराब पी रहा था।जिसका विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया। आर्मी जवान ने रविवार की शाम अपनी पत्नी समेत तीन को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके घर से दो नाली रेगुलर बंदूक एवं 13 कारतूस जब्त किया है। जबकि घर से केन बीयर के तीन डब्बे भी बरामद किया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष  उग्रनाथ झा ने बताया कि गिरफ्तार आर्मी जवान नशे की हालत में था। जिसकी बे्रथ इंनलाईजर मशीन से जांच की गयी तो अत्यधिक अल्कोहल की मात्रा पायी गयी।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार गोढ़वा निवासी आर्मी जवान नरेश कुमार साह छुट्टी लेकर शनिवार को घर पहुंचा। घर में सभी लोग खुश थे। रविवार की शाम वह नशे में धूत होकर अपने घर लौटा तो पत्नी ने आपति जतायी। जिसपर वह गुस्से में आकर पत्नी अनिता देवी 35 वर्ष की पिटायी करने लगा। पिटायी से बचने के लिए पत्नी घर से निकलकर पड़ोस के रामायण साह के दरवाजे पर पहुंच गयी। जहां उसके चिल्लाहट की आवाज पर रामायण साह की पत्नी पानमति देवी 35 वर्ष  भी घर से बाहर निकल गयी। वहीं पर एक बच्ची नरेश महतो की पुत्री काजल कुमारी 12 वर्ष  भी बैठी थी।

 

 

 

 

इसी बीच गुस्से में अपने घर से रेगुलर दोनाली लेकर नरेश निकला और अपने दरवाजे के समीप से हीं फायर कर दिया। फायर किया हुआ गोली सीधे काजल को जाकर लगी और उसके बाद काजल के दोनो पैर को जख्मी करते हुए वह गोली जाकर पानमती एवं अनिता को भी लगी। तीनों लहुलुहान होकर वही गिर पड़े।

 

फायर की आवाज सून पास पड़ोस की महिलांए एवं गांव में मौजुद पुरुष बाहर निकले। और नरेश को पकड़ने के लिए लपके तब तक नरेश साह अपनी बंदुक लेकर घर का गेट बंदकर अंदर प्रवेश कर गया। तभी सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जख्मी अनिता, पानमति एवं काजल को लेकर अस्पताल भेजवाया। जहां तीनो का इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

इधर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नरेश को अपने कब्जे में किया और ब्रेथ इनलाइजर से जांच के बाद उसे प्राथमिकी चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि नरेश के घर से तीन केन बीयर का डब्बा, रेगुलर दोनाली बंदुक एवं 13 कारतूस बरामद कर जब्त किया गया है।

 

 

 

 

प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार नरेश साह को जेल भेजा जायेगा। साथ हीं इसकी सूचना उसके कमांड कार्यालय को भी दी जायेगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS