ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी की घोड़ासहन पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया, पुलिस ने कहा- लोडेड पिस्टल के साथ आपराधिक घटना की फिराक में थे शातिर बदमाश
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2021 11:58:21 PM
मोतिहारी की घोड़ासहन पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया, पुलिस ने कहा- लोडेड पिस्टल के साथ आपराधिक घटना की फिराक में थे शातिर बदमाश

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण की घाोड़ासहन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इनके पास से लोडेड लोकलमेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों शातिर बदमाश है और ये आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी सूचना पर इन्हें दबोच लिया गया है।

बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में भोला यादव चोरी, लूट डकैती व बाइक छीनने के आरोप में जेल जा चुका है। इनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। यह हाल में जेल से छुटकर आया था। इसे पुलिस रिमांड पर लेगी।

गिरफ्तार किए गए-

1. भोला यादव- रजवाड़ा, घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण

2. अनिल मुखिया- नेपाल


 घोडासहन  थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने इसकी जानकारी देते बताया है कि गिरफ्तार उक्त दोनों  बदमाशों  में थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी भोला यादव एंव नेपाल निवासी अनिल  मुखिया का नाम शामिल हैं। बताया गया कि भोला राय चोरी लूट, डकैती, बाइक छिन्नतइ समेत अन्य कई जघन्य आपराधिक मामलों मे जेल जा चुका है। हाल ही में वह जेल से छूट कर आया था। बीते 14 अगस्त को थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजवाड़ा चौक पर सैलून संचालक नरेश ठाकुर को गोली मारने मामले में भी वह वांक्षित था।


 बताया गया  कि वर्ष 2018 मे गांजा तस्करी मामले मे गिरफ्तार अनिल मुखिया थाना परिसर स्थित शौचालय से हथकड़ी का रस्सा काट कर भाग निकलने मे सफल हो गया था। जिसको पुलिस तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष श्री मिश्र के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय प्रखंड कार्यालय के निकट उक्त दोनों बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की जुगत मे लगे है।

 सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया वही तलाशी के क्रम मे लोडेड कट्टा व बाइक बरामद किया गया। छापेमारी  टीम में थानाध्यक्ष के अलावे पुअनि राजेन्द्र सिंह,  पुअनि  मटरू यादव, सअनि अनिल चौधरी व सशस्त्र बल शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि भोला यादव को रिमांड पर लिया जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS