बिहार
रक्सौल नगर परिषद ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नालों की उड़ाही और साफ-सफाई अभियान चलाया
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2021 8:19:39 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार राम उपसभापति पति बप्पी शाह,सीटी मैनेजर लालदेव प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को शहर के मेन रोड स्थित हजारीमल उच्च विद्दालय,बैंक रोड सहित विभिन्न स्थानों पर नालों की उड़ाही और साफ सफाई अभियान चलाया गया।
जेसीबी से नाले का कचरा निकाल कर ट्रैक्टर पर लाद कर शहर से दूर ले जाकर फेंका गया। जबतक पुरे शहर के नालों की उड़ाही नही हो जाती तब तक यह अभियान जारी रहने की बात कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार राम ने कहा।