ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रामगढ़वा: पोखरा में डूबने से पांच बच्चियों की मौत, गांव में मातम का माहौल
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2021 9:40:08 PM
रामगढ़वा: पोखरा में डूबने से पांच बच्चियों की मौत, गांव में मातम का माहौल

रक्सौल। अनिल कुमार। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के शिवपुर बिरता टोला वार्ड न० 1 में सुबह  पोखरा में स्नान करने के क्रम एक ही साथ पांच बच्चियों की मौत से पुरे परिजनो और ग्रामीणों मे अफरा तफरी मच गया।  मौत की खबर सूनते ही गांव से लेकर प्रखंड क्षेत्र तक मौत का सन्नाटा छाया रहा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

       

उक्त खबर की पृष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि अहिरौलिया गांव बिरता टोला वार्ड नंबर 1 मे पांचो बच्चियां बकरी चराने गयी थी। जो पोखरा मे स्नान करने के दौरान डूब गयी जिनकी मृत्यु हो गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया।  






मृतक बच्चियों की पहचान भीखर महतो उफं कृष्णा महतो की दोनो पुत्री (1) 04 वर्षिय पुत्री सीमा कुमारी (2) कोशीला कुमारी10 वर्ष की हैं। (3)  अवधेश महतो की 12 वर्षिय पुत्री सुगी कुमारी,(4) रमेश महतो की 10 वर्षिय पुत्री संगीता कुमारी,(5) बदरी महतो की 12 वर्षिय पुत्री शोभा कुमारी की गई। घटना के बारे में ग्रामीणों में सन्त कुमार व मोहम्मद तैयब ने बताया कि घर से सभी पांचों बच्चियां बकरी चराने पश्चिमी सरेह में गयी थी। बकरी चराने के क्रम में सभी बच्चियां पोखर में नहाने चली गयी, जिस दरम्यान नहाने के क्रम में सुगी कुमारी पानी मे डूबने लगी तो दूसरी बच्ची संगीता कुमारी बचाने गयी तो वह भी पोखरा के दलदली मिट्टी में धसने लगी और एक दूसरे को बचाने के क्रम में सभी पांचों बच्चियां डूब गयी। वही जब सभी बच्चियां डूबने लगी तो दूसरे सरेह में बकरी चरा रहे एक बच्चा  चिल्लाते  हुए गाँव आया जहॉ ग्रामीण सरेह के पोखर में गए और सभी बच्चियों के शव को बाहर निकाल लिया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पांचो मृतक बच्चियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। घटनास्थल पर रामगढ़वा के सीओ मणीभूषण कुमार और थाना के महिला पुलिस सहित सैफ जवान व सिपाही मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS