बिहार
रक्सौल: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2021 12:04:59 AMरक्सौल। अनिल कुमार। थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव के पास बाईपास रोड के समीप एक बगीचे से एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए पुलिस ने बरामद किया है। युवक की हत्या करके शव लटकाया गया है या आत्महत्या है। यह यह गुत्थी अभी सुलझ नही पाया है। सोमवार के सुबह बाईपास रोड के समीप जब एक पेड़ पर एक युवक की शव को गमछे में लटकते हुए देख पुलिस को सूचित किया जिसके एक घंटा बाद पुलिस घटना स्थल पर पहूंच कर शव को नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर इस घटना की भनक मिलते जहां पुरे क्षेत्र में खबर जंगल मे आग की तरह.फैल गया वही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। तरह तरह का चर्चा का बजार गर्म है।
हालांकि शव की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है। घटना स्थल के दस मीटर की दूरी से एक साईकिल बरामद हुआ जिसमे ताला लगा हूआ था और उसका चाभी साईकिल के सीट पर रखा हुआ पाया गया।जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। इस बावत स्थानीय थानाध्यक्ष सह निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर एसआई संजय कुमार सिंह के साथ पहुँच घटना का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि वहाँ एक साईकल लगा हुआ है। प्रथम दृष्ट्या तो मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, परन्तु मामला जाँच के अधीन है। मृत युवक की अब तक पहचान नही हो पाई है। हालाँकि हमारी कोशिश है कि युवक की पहचान हो सके ताकि जाँच प्रक्रिया बढ़ाई जा सके।
बता दें कि इस घटना के लगभग 15 रोज पूर्व घटना स्थल के 500 मीटर की दूरी बाईपास रोड मे ही एक युवती का शव बरामद हुआ था जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद भी अबतक मामले का उद्भेदन कर दोषी को गिरफ्तार करने मे पुलिस सफलता प्राप्त नही कर पायी है। रक्सौल शहर भारत नेपाल का सीमावर्ती शहर होने के कारण यहा आए दिन इस तरह की घटना होते रहती है।नेपाली नागरिक का हत्या कर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में फेंक या लटका दिया जाता है और भारतीय नागरिको की हत्या नेपाल मे कर दी जाती है।वैसे रक्सौल पुलिस नेपाल पुलिस से सम्पर्क कर इस गटना की गुत्थी सुलझाने मे जूट गयी है।