ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
भारत-नेपाल सीमा सौन्दर्यीकरण कार्य का दोनों देशों के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2021 10:07:03 PM
भारत-नेपाल सीमा सौन्दर्यीकरण कार्य का दोनों देशों के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रक्सौल अनिल कुमार। भारत नेपाल के सहयोग से भारत नेपाल मैत्री पुल का मरम्मत कार्य कर रक्सौल वीरगंज सीमा का सौन्दर्यीकरण करने की संयुक्त योजना के तहत शनिवार को दोनो देश के अधिकारी सीमा पर पहूंच कर निरीक्षण किया।

 
 
 
 
 
निरीक्षण के दौरान वीरगंज के मैत्रीपुल से रजत जयंती चौक तक सड़क का मरम्मत,छह लेन सड़क निर्माण नेपाल सरकार द्वारा करने,साफ सफाई करने,वृक्षारोपण करने,बाथरूम निर्माण करने तथा भारतीय क्षेत्र मे मैत्री पुल से लेकर इण्डियन आयल निगम डीपो तक सड़क मरम्मत भारत सरकार द्वारा कराने की सहमति दोनो देश के अधिकारियों के बीच हुई। नेपाल भारत  सीमा को एक आदर्श सुन्दर सीमा के रुप मे सुसज्जित और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।ताकि आवागमन करने वाले लोग वहा रुक कर सेल्फी भी ले सके।इन्ही सभी योजनाओं को लेकर शनिवार को वीरगंज नेपाल के इनरवा पुलिस चौकी मे भारत नेपाल के अधिकारियों की एक बैठक भी हुआ।
 
 
 
 
जिसमें उपस्थित भारतीय महावाणिज्यदुतावास के अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने नेपाल के अधिकारियों के समक्ष  भारतीय सीमा रक्सौल से वीरगंज नेपाल आवाजाही करने वाले महिलाओं के लिए ईरिक्सा सीमा तक पहूंचाने तक प्रस्ताव रखा जिसपर नेपाल के अधिकारी गण सहमत हो गए।  ताकि महिलाओं को पैदल ज्यादा दूर तक नही चलना पड़े।इसके साथ ही दोनो पक्षो के बीच यह तय हुआ कि भारत नेपाल मैत्री पुल की कुल लम्बाई 106 मीटर है।जिसमे आधा 53 मीटर भारतीय सीमा रक्सौल के तरफ और आधा 53 मीटर नेपाल के तरफ है।नेपाल तरफ के काम नेपाल कराएगा और भारत के तरफ भारत सरकार बनायेगी।
 
 
 
 
इस अवसर पर पर्सा जिला नेपाल के डीएम आसमान तमाङ, एसपी बेलबहादुर पाण्डे,सशस्त्र के एसपी राजेन्द्र खड़का,सेना बैरक के इंचार्ज नैना बस्नेत,वीरगंज महानगरपालिका के मेयर बिजय सरावगी सड़क विभाग के अधिकारीउपस्थित थे। भारत नेपाल के इस एतिहांसिक योजना से भारत नेपाल मैत्री संबंध और मजबूत होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS