बिहार
रक्सौल में गौ-तस्करी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2021 9:50:20 PMरक्सौल। अनिल कुमार। गौ तस्करी के आरोप में बजरंग दल और विहीप रक्सौल ईकाई के कार्यकर्ताओं ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर हरैया थाना को सौंप दिया।थाना में उसके खिलाफ एफआईआर के लिए संगठन द्वारा आवेदन दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए विहिप व बजरंग दल के नगर संयोजक दिग्विजय पार्थ ने बताया कि रक्सौल के सुन्दरपुर स्थित लिटिल फ्लावर से गौ खरिद कर तस्कर महम्मद अनीश उसे तस्करी के लिए अपने घर आदापुर के सिरिसिया ले जारहा था।जहां से खाड़ी देश,नेपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में भेजते है। जिन्हें नियंत्रण में लिया गया।इसके पूर्व भी आरोपी अनीश गौ तस्करी मे ही जेल का सजा काट चूका है।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।