बिहार
बिहार में अवैध खनन के मामले में हटाए गए दो एसपी सहित 41 अधिकारियों की होगी संपत्ति की जांच
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2021 1:36:30 PMपटना। बिहार सरकार ने बालू के अवैध खनन मामले में हटाये गये अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई को संपत्ति जांच के आदेश दिये हैं। इस मामले में अब तक 41 अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है।
इनमें मुख्य रूप से भोजपुर और औरगांबाद के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। हटाये गये भोजपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार दूबे और औरगांबाद के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका सेस्पष्टीकरण मांगा गया है।
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को इससे जुड़ा निर्देश दिया गया है।जांच के दायरे में दो एसपी, चार एसडीपीओ, चार इंस्पेक्टर, 14 दारोगा के साथ छह खनन पदाधिकारी, पांच अंचलाधिकारी, तीन मोटरयान निरीक्षक, दो जिला परिवहन पदाधिकारी और एक एसडीओ शामिल हैं। जांच में आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर दोषी अफसरों पर प्राथमिकी भी दर्ज होगी।
-------