बिहार
MGCUB मोतिहारी के समाज कार्य विभाग ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2021 11:47:57 PMमोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के समाज कार्य विभाग द्वारा "बाढ़ राहत सामग्री" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे समाज कार्य विभाग के छात्रों द्वारा NH 28A(अवधेश चौक) और नंदपुर गांव में अस्थाई रूप से रह रहे लगभग 82बाढ़ पीड़ितों के बीच हफ्ते भर का राशन सामग्री वितरण किया गया।
जिसमे समाज कार्य विभाग के चतुर्थ सत्र और द्वितीय सत्र के विद्यार्थी विवेक ,रत्न,विकास,जहांगीर, अनुराग,राजन,रौनक, शिवानी,लकी और अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।