बिहार
सीकरीया ने बाढ़ राहत के लिए लगवाई 1 घण्टे में 1000 रोटी बनाने वाली मशीन
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2021 10:31:35 PMमोतिहारी। शहर के समाज सेवी, उद्योगपति डा. शम्भूनाथ सीकरीया अब बाढ़ राहत सेवा में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने इसके लिए 1 घण्टे में 1000 रोटी बनाकर सेकने वाली मशीन को अपने संस्थान में स्थापित किया है। राधा कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट ने समाजहित में बाढ़, कोरोना तथा अन्य आपदा विपदा के लिए लगातार काम कर रही है।
संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ सीकरीया ने बताया कि बाढ़ की इस त्रासदी में आज से रोटी, सब्जी का वितरण बाढ़ पीड़ितों को किया जा रहा हैं, जो कि आज मोतिहारी नगर निगम के वार्ड नo- 12, 26 एवं मधुबनी घाट बांध पर बसे शरणार्थी के अलावा बनकट में गर्म रोटी सब्जी का वितरण बाढ़ सरणार्थीओं के बीच किया गया हैं। मौके पर प्रोफसर चंद्रभूषण पाण्डेय और संस्थान के सचिव यमुना सीकरीया सहित अन्या लोग मधुबनी घाट पर वितरण में उपस्थित थे। बाढ़ समाप्त होने तक यह कार्यक्रम हर जगह चलता रहेगा।