बिहार
रक्सौल: खेल भवन और बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण को लेकर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2021 8:47:49 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आदापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में खेल भवन और बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण को लेकर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया।
इसकी जानकारी देते हुए डीसीएलआर रामदुलार राम ने बताया कि प्रखंड भवन में छह एकड़ भूमि चिन्हित किया गया है। जिसमें एक खेल भवन और दुसरा बहुद्देश्यीय भवन का निर्माण होगा। खेल भवन का निर्माण 6 करोड़ के लागत में होगा। बहुउद्देश्यीय भवन में जीम की भी व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर आदापुर के बीडीओ सीओ और बीओ उपस्थित थे।