ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर: पानी के विवाद में उपमुखिया ने मारी गोली, युवक समेत तीन की हत्या, भड़का आक्रोश
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2021 11:18:24 PM
समस्तीपुर: पानी के विवाद में उपमुखिया ने मारी गोली, युवक समेत तीन की हत्या, भड़का आक्रोश

समस्तीपुर कुमार उमेश। महज पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गयी। विवाद शुरू होते ही उप मुखिया ने युवक श्रवण कुमार की गोली मार हत्या कर दी। इससे आक्रोशित लोगों ने उप मुखिया बक घर हमला बोल दो लोंगो की पीटपीट कर हत्या कर दी। वही आगजनी भी कर दी। घटना समस्तीपुर मुफस्सिल थाना के आधारपर की है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र  के आधारपुर में रविवार की शाम से शुरू हुई विवाद में आधारपुर पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद हसनैन के द्वारा  सोमवार की सुबह युवक श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दिया।  हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी उप मुखिया के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। जिसमें उप मुखिया के बाहर और घर के सामान जलकर खाक हो गए। 

 
 
 
 
आक्रोशित लोगों का गुस्सा इतना पर ही नहीं थमा लोगों ने घर के फर्नीचर को सड़क पर ला करके भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया। वही हत्या के विरोध में आरोपी उप मुखिया के परिवार के लोगों के साथ भी जमकर मारपीट की गई। इस घटना में आरोपी उप मुखिया की पत्नी सनोवर खातून की मौके पर ही मौत हो गई। वंही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। जिसमें एक की मौत दरभंगा में हो गयी।
 
 
 
 
 बताया जा रहा है की लगातार हो रही बारिश के वजह से मृतक श्रवण कुमार के घर पर काफी जलभराव हो गया था। जिसे हटाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से रास्ते को काटकर एक पाइप लगाया गया। जिसका विरोध उप मुखिया के द्वारा किया गया और रविवार की शाम में उप मुखिया के द्वारा गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी गई। जिसके बाद आज सुबह जब श्रवण कुमार चाय पीने के लिए चौक के तरफ गया उसी दौरान उप मुखिया के द्वारा फायरिंग की गई जिसमें गोली श्रवण कुमार को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  
 
 
 
 
 
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ डीएम शशांक शुभंकर, आईजी अजिताभ कुमार,  सदर एसडीओ रविंद्र कुमार दिवाकर और सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार मौके पर पहुंची और सड़क जाम और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम शशांक शुभंकर और दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। वही इस मामले में डीएम ने बताया कि जो भी मामले में दोषी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS