बिहार
मोतिहारी के मधुबन में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के आरोपित ने किया सरेंडर, तिलक समारोह का वीडियो हुआ था वायरल
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के पकड़ीदयाल डीएसपी के कार्यालय में भेलवा गांव निवासी अरविंद झा ने रविवार को अपनी पिस्टल के साथ आत्म समर्पण कर दिया। एसपी नवीन कुमार झा ने बताया है कि अरविन्द झा एक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का आरोपित है और इनकी पिस्टल लाइसेंसी है।
बताया गया है कि मधुबन थाना के दुबंहा गांव में गत 16 जुन को एक तिलक समारोह के दौरान की गयी हर्ष फायरिंग की गई थी। जिसका वीडिया वायरल हुआ था। उक्त वीडियो में अरविंद झा अपनी पिस्टल से फायरिंग करते हुए दिख रहे है। इस वीडियों की सत्यता की जांच के आदेश एसपी श्री झा ने पुलिस अधिकारियों को दिए थे। जांच में सत्यता की रिपोर्ट आने के बाद अरविंद झा के विरूद्ध एफआईआर करने के आदेश दिए थे।
पुलिस दविश के बाद आरोपित भेलवा के अरविंद झा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ पकड़ीदयाल डीएसपी के कार्यालय में आज संध्या आत्म समर्पण कर दिया। इस घटना की विडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू की थी। बताया गया है कि भाजपा नेता चुन्नू सिंह के पुत्र के तिलक समारोह की हर्ष फायरिंग की गयी थी। जिसमें अरविंद झा के द्वारा रिवाल्वर से आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग की थी। फायरिंग से संबंधित 11 सेंकेंड की विडियों 17 जून को जारी किया गया। जो 18 जून को पुलिस पूछताछ व आवश्यक कारवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुट गयी है।