बिहार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर Harsh Hospital के निदेशक ने की मरीजों की नि:शुल्क चिकित्सा, बांटीं दवाइयां भी
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2021 1:37:25 AMमोतिहारी हर्ष हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मनीष कुमार मरीजों का इलाज करते हुए। फोटे- देशवाणी।
मोतिहारी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 51 वें जन्मदिन को आज सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के चिकत्सा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष Harsh Hospital के निदेशक डॉ मनीष कुमार ने दर्जनों मरीजों की मुफ्त चिकित्सा की व उन्हें दवाइयां भी दीं।
पत्रकारों से बात करते हुए डॉ मनीष कुमार ने बताया कि अपने संगठन व हर्ष हॉस्पिटल के माध्यम से जरूरतमंद व गरीब मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। उन्हें दवा भी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर वे गरीब मरीजों का नि:शुल्क इलाज व दवाइयां भी वितरित करते हैं। इस मौके पर हर्ष हॉस्पिटल के पदाधिकारी व स्वस्थ्यकर्मी मौजूद थे। यह जानकारी हर्ष हॉस्पिटल के रूपेश कुमार सिंह ने दी।