बिहार
मोतिहारी के कल्याणपुर में चोरी की पिकअप बरामद, तीन गिरफ्तार, गस्ती के दौरान चोरी की पिकअप बरामद
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2021 10:34:11 PMमोतिहारी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बझिया-केसरिया रोड में मननपुर बाजार के समीप चोरी की पीकअप बरामद की है। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
गश्ती के दौरान पुलिस को चोरी की पीकअप के बारे में सूचना मिली थी। फिर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। मननपुर बाजार के पास से BR05GR 1725 रजिस्ट्रेशन नम्बर की पिकअप को बरामद किया। वहीं वहां से तीन लोगों को पिकअप चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर किया। उक्त पिकअप की चोरी की प्राथमिकी केसरिया थाना में दर्ज थी।
गिरफ्तार किए गए-
1. असरफी महतो-रामपुर खजुरिया, डुमरियाघाट
2. सहदेव साह-रामपुर खजुरिया, डुमरियाघाट
3. डब्लू सिंह- रामपुर खजुरिया, डुमरियाघाट
इस संबंध मे थानाध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार चोरो की पहचान असफी महत़ो, सहदेव साह व डब्लू सिंह डुमरिया धाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया निवासी के रूप में की गई। बरामद पिक्अप चोरी का है। जो केसरिया थाने में चोरी का काण्ड दर्ज है। वहीं गिरफ्तार तीनों चोरों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी गई है।