ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मधुबन में मोतिहारी के बंजरिया गांव निवासी की बाइक घेरकर फायरिंग की, बैग व मोबाइल लूटा
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2021 10:43:03 PM
मधुबन में मोतिहारी के बंजरिया गांव निवासी की बाइक घेरकर फायरिंग की, बैग व मोबाइल लूटा

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के मधुबन में हथियारबंद पर बदमाशों ने शुक्रवार की देर संध्या बाइक सवार बंजरिया निवासी केशव कुमार को ओवरटेक कर फायरिंग की और उनके बैग व मोबाइल छीन लिए। घटना फेनहारा-मधुबन रोड में थाना क्षेत्र के कृष्णानगरा स्कूल के पास की बताई गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार बंजरिया गांव के अनिल कुमार सिंह के पुत्र केशव कुमार मधुबन से बाइक से अपने ननिहाल फेनहारा थाने के मधुरापुर गांव म जा रहे थे। इसी बीच तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसका ओवर टेक कर स्कूल के समीप फायरिंग की।  जिसके बाद वे रुक गए। बदमाशों ने पहले मोबाइल व एक बैग लूट और उन्हें भागने की धमकी दी। केशव ने बदमाशों का विरोध भी किया गया। मगर हथियार के सामने एक नहीं चली। घटना में  दो सेलफोन भी लूटा गया।

बताया जाता है कि बैग में कुछ पैसे के अलावा आवश्यक कागजात थे। केशव पहले अपने मामा गणेश सिंह की दुकान पर गए थे। गणेश सिंह की मधुबन में श‍ृंगार की दूकान है।  मामा गणेश सिंह से मिलने के बाद बाइक से मधुरापुर ननिहाल जा रहे थे। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध ग्लैमर बाइक भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गयी है। वहीं बरामद बाइक का सत्यापन किया जा रहा है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS