बिहार
मोतिहारी की बंजरिया पुलिस ने युवती को छेड़ने के आरोपित दो को दबोचा
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2021 10:06:01 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के बंजरिया थाने की पुलिस ने एक युवती को छेड़ने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रक्सौल निवासी युवती ने दोनों के विरूद्ध बंजरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गिरफ्तार किए गए-
1. मनीफ मियां- छपरा बहास, सुगौली, पूर्वी चम्पारण
2. कैमुन मियां- छपरा बहास, सुगौली, पूर्वी चम्पारण
बंजरिया थाना ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास निवासी मनीफ मियां व कैमून मियां है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि रक्सौल निवासी सजरुल खातून ने छेड़खानी करने को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। छापेमारी में एएसआई संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।