बिहार
समस्तीपुर: औद्योगिक विकास के क्षेत्र में खर्च होगा 304 करोड़- शाहनवाज
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2021 8:16:18 PMसमस्तीपुर। कुमार उमेश। बिहार के हर क्षेत्र में उधोग का विकास होगा। इसके लिए बिहार सरकार कृत संकल्पित है। बिहार के उधोग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि समस्तीपुर जिला में औद्योगिक विकास के क्षेत्रों में 304 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च होगा। उद्योग विभाग के द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गयी है।
समस्तीपुर जिला अतिथि गृह में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में उद्योग मंत्री ने कहा कि समस्तीपुर में उद्योग के क्षेत्र में विशेष कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ताजपुर के गौसपुर सरसौना में सीमेंट के कारखाने में 130.72 लाख खर्च किये जाएंगे। 154 करोड़ की लागत से इथनॉल के कारखाना खुलेगा। शहर के मगरदही में एक होटल और वाजिदपुर में कोल्ड स्टोरेज भी खोले जाएंगे। औरंगाबाद दरभंगा एनएच किनारे समस्तीपुर के ताजपुर के पास औद्योगिक केंद्र की स्थापना होगी। इसके लिये 200 एकड़ जमीन लिया जाएगा।