ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
समस्तीपुर: अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक नदी में डूबे
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2021 10:37:10 PM
समस्तीपुर: अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक नदी में डूबे

समस्तीपुर कुमार उमेश। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे अंतिम संस्कार में शामिल दो युवक पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में कोहराम मच गया। घटना गुरुवार दोपहर रोसड़ा शहर के पुल घाट की है, लेकिन देर शाम तक दोनों युवकों का कोई अता पता नहीं चल पाया था। फिलहाल में पानी में डूबे दोनों युवक की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है। 

 
 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार रोसड़ा थाना क्षेत्र के केलबन्नी सहियार से एक शव का अंतिम संस्कार करने को ग्रामीण पुल घाट के पास पहुंचे थे। जिसमें उक्त गांव के ही  25 वर्षीय गौरव कुमार दास तथा शिवाजीनगर के छर्रापट्टी निवासी 16 वर्षीय  राहुल कुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थी, इसी दौरान राहुल व गौरव का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। जबतक लोग दोनों को बचाने के लिए कुछ कर पाते तबतक वह पानी में डूब गया। फिर इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी। जंगल में आग की तरह यह सूचना शहर में फैल गयी, जिसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी तटबंध पर उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी। फिर दोनों लापता युवक की खोज के लिए रेस्क्यु टीम को लगाया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही केलबन्नी सहियार गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS