बिहार
मोतिहारी के अमर छतौनी निवासी आफताब लोकलमेड पिस्टल के साथ पकड़ाया, पुलिस ने कहा - करता है बाइक चोरी
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2021 3:43:07 PMपुलिस गिरफ्त में मो आफताब आलम। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। छतौनी की पुलिस ने लोकलमेड पिस्टल के साथ एक अमर छतौनी के युवक को दबोचा है। जिसकी पहचान अमर छतौनी निवासी मो. आफताब अलम के रूप में की गई है।
छतौनी पुलिस का कहना है कि आफताब शातिर बाइक चोर है। यह बाइक चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ में इसने शहर में कई बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस इसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जाकारी ले रही है।