बिहार
मोतिहारी की रागिनी ने बीपीएससी परीक्षा में मारी बाजी
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2021 8:21:40 PMमोतिहारी। शहर के बंजरिया निवासी धर्मेन्द्र कुमार ( शिक्षक) व उषा देवी (गृहिणी) की पुत्री रागिनी कुमारी ने 64वी बी.पी.एस.सी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। रागिनी की प्रारंंभिक शिक्षा उनके पैतृक गांव नोनौरा में हुआ। उसके बाद आगे की पढ़ाई मोतिहारी में हुई। एम. एस. कॉलेज से स्नातक करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई। रागिनी का चयन रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में हुआ है।
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ,गुरुजन और दोस्त को देते हुआ कहा की कठिन परिश्रम से सब कुछ मुमकिन है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने एनसीईआरटी की बुक्स, प्रीवियस ईयर के प्रश्नपत्र और न्यूजपेपर को उपयोगी बताते हुए कहा कि गोल पर फोकस करने के साथ साथ रेगुलर स्टडी बेहद जरूरी है। भविष्य में यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहती हैं और महिलाओं और बच्चों के शिक्षा के लिए काम करना चाहती है।