बिहार
बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2021 5:46:56 PMपटना। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य में बीते पांच मई से लागू लॉकडाउन में दो जून से कुछ ढील दी गई है। इसके लिए सोमवार की सुबह मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में अंतिम फैसला लिया गया।
इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी आठ जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने की औपचारिक घोषणा कर दी। अगले लॉकडाउन में पाबंदियों में कुछ ढ़ील के साथ अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। छूट का दायरा बढ़ाया गया है। व्यापार में कुछ छूट दी गई है। दुकानों अब अपराह्न दो बजे तक खुलेंगी। उन्हें ऑड-इवन फॉर्मूले के आधार पर खोला जाएगा। सरकारी कार्यालय सायं चार बजे तक 25 फीसद कर्मचारियों के साथ खोले जा सकेंगे।
लेकिन शादी समारोह और श्राद्धकर्म में कोई छूट नहीं दी गई है। शिक्षण संस्थान भी बंद ही रहेंगे। लॉकडाउन-3 के एक जून को समाप्त हाने के बाद दो जून से ये प्रावधान लागू हो जाएंगे।