ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: कोरोना पेसेंट ने डंकन अस्पताल के छत से कूद कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2021 11:51:45 PM
रक्सौल: कोरोना पेसेंट ने डंकन अस्पताल के छत से कूद कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रक्सौल अनिल कुमार। डंकन अस्पताल में कोरोना मरिज द्वारा अस्पताल के तीसरी मंजील से कुद कर आत्महत्या करने की घटना से डंकन अस्पताल और आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। मृतक की पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी 35 वर्षीय रामशरण साह के रुप में की गयी है। मृतक रामशरण कोविड का मरिज था।जिसका बिमारी ठीक हो रहा था।घटना 6.35 बजे की  के दो घंटा पूर्व  मृतक की पत्नी उसे खाना खिलायी थी। उसके आसपास के लोगो और स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि मृतक हमेशा घर जाने की बात कर रहा था। उसे दो लड़का दो लड़की थी। 

 
 
 
 
 
 
मृतक के साला मृत्युंजय शाह ने बताया  कि हम यहां रहने पर मर जाएगे इसलिए घर ले जाने की बात कह रहा था। जब परिजन उन्हे घर नही ले गए तो आत्म हत्या कर लिया। अस्पताल के कोविड अस्पताल के बेड नंबर 4 पर एडमिट था। जो आज देर संध्या अस्पताल के छत से कूद गया जिस कारण बाए तरफ सिर फट गया है और मृत्यु हो गयी। कूछ लोगो ने बताया कि मृतक डीप्रेशन का शिकार था। विगत 20 मई को एडमिट हुआ था। मृतक के बहनोई कृष्णा शाह मैनाटांड निवासी ने बताया कि हम आए तबतक घटना हो गयी थी। उधर घटना की सूचना पर डीसीएलआर रामदुलार राम,कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार,हरैया थाना प्रभारी गौतम कुमार और नगर थानाध्यक्ष शशीभुषण ठाकुर द्वारा घटना स्थल पर पहूंच कर जांच किया जा रहा है। मौके पर डंकन अस्पताल के मुख्य प्रबंधक डा प्रभू जोसेफ, प्रशासनिक अधिकारी चन्देश्वर सिंह,माईकल उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS