ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध करायेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, मिलेगी नि:शुल्क सेवा
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2021 10:14:13 PM
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध करायेगा ऑक्सीजन सिलेंडर, मिलेगी नि:शुल्क सेवा

रक्सौल अनिल कुमार। नगरपरिक्षेत्र में गंभीर रुप से बीमार कोरोना संक्रमित मरीजों को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज  द्वारा संचालित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर  मुहैया कराया जाएगा।इस आशय की जानकारी चैम्बर के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्सौल अनुमंंडल में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चैम्बर अपने स्थापित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करायेगा। 

 
 
 
 
गौरतलब है कि आज रक्सौल चैम्बर की विशेष बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें चैम्बर द्वारा ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की घोषणा की गई।चैम्बर के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चैम्बर द्वारा  डॉक्टर की अनुशंसा पर जिस मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता हुई तो चैम्बर द्वारा पूरी तत्परता से जरूरतमंद परिवार को अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। श्रीवास्तव ने यह भी बताया रक्सौल नगरपरिक्षेत्र में यदि किसी परिवार में ऐसा मरीज है जिसे ऑक्सीजन की अतिशीघ्र आवश्यकता है ,उसे चिकित्सक की अनुशंसा पर मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।यह सेवा कोरोना पोजिटिव एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे नि: शुल्क उपलब्ध है। 
 
 
 
 
 
 चैम्बर की तरफ से इस सुविधा को पाने के लिए निम्नलिखित सदस्यों का नाम की सूची जारी किया जा रहा है।
1.शिवपूजन गुप्ता  - 9431643026
2. ध्रुव नारायण श्रीवास्तव -
 9204566183
3. अरुण कुमार गुप्ता- 8084912594
4. आलोक कुमार श्रीवास्तव - 
9431427613
5. नितिन कुमार - 9431615952
6. राकेश कुशवाहा- 9006215062
7. विश्वनाथ गुप्ता- 9523578475
8.रमेश कुमार- 9431637901
9. राजकुमार गुप्ता- 9470819961
10. शम्भू चौरसिया- 9470043511
11. रजनीश प्रियदर्शी- 9431616390
 
 
 
 
अध्यक्ष  अरूण कुमार गुप्ता ने इस बात को रेखांकित किया कि मरीज के तीमारदार जो भी सिलेंडर ले जाएं खाली होने पर शीघ्रातिशीघ्र लौटा दें जिससे सिलेंडर की कमी न हो सके तथा और किसी अन्य जरूरतमंद मरीज को ससमय आपूर्ति हो सके।इस मौके पर चैम्बर के संरक्षक शिवपूजन प्रसाद , महासचिव आलोक  श्रीवास्तव, सचिव राज कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष नितिन कुमार ,राकेश कुशवाहा, विश्वनाथ प्रसाद समेत चैम्बर के कई सदस्य उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS