ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
छतौनी में प्रेम प्रसंग में गोली से युवक घायल, आत्महत्या का प्रयास बताया गया, घायल युवक का लोग बना रहे थे वीडियो
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2021 11:00:00 PM
छतौनी में प्रेम प्रसंग में गोली से युवक घायल, आत्महत्या का प्रयास बताया गया, घायल युवक का लोग बना रहे थे वीडियो

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के अमर छतौनी में गुरुवार की शाम एक युवक सीने में गोली लगने से घायल मिला। वह सीने पर हाथ रख छटपटा रहा था। घटना स्थल पर खड़े लोग घायल युवक के वीडियो बनाने में लगे थे। बाद में उसे छतौनी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घायल युवक बलुआ निवासी मो. आशिक बताया गया है।


बताया गया है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार छतौनी थाना क्षेत्र के अमर छतौनी में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।  घायल अवस्था में उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी जेब से एक प्रेम पत्र भी बरामद किया गया है। छतौनी के पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान का कहना है कि घायल युवक की पहचान नगर बलुआ निवासी मो. आशिक के रूप में की गई है।
 
बताया गया है कि नगर थाना क्षेत्र के बलुआ का रहने वाले मो. आशिक का प्रेम प्रसंग छतौनी थाना क्षेत्र की एक लड़की से चल रहा था। इसी बीच मो. आशिक ने लड़की के मोहल्ले में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली युवक के सीने में दाहिने ओर लगी है। घायल युवक के पॉकेट से एक प्रेम पत्र बरामद किया गया है। पुलिस कर रही मामले की छानबीन कर रही है कि मामला क्या है।
 
 
अज्ञात के विरूद्ध कराई एफआईआर-
शुक्रवार को घायल मो. आशिक के बयान पर छतौनी थाने में अज्ञात लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मों आशिक ने पुलिस को बताया है कि उसे अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। इधर पुलिस सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें पता चला है कि जब मो. अशिक जब अमर छतौनी में आया था तो इसके साथ तीन अन्य युवक भी आए थे। सीसीटीवी फुटेज से उन तीन युवकों का पता चलेगा। जिससे मो. आशिक को कैसे गोली लगी यह पता चल पाएगा। इधर घायल युवक की जेब से एक प्रेम पत्र भी मिला है। जिसपर उसने लिखा कि वह अपनी प्रेमिका के घर के सामने आत्महत्या कर लेगा। 
 
घटना स्थल से सिर्फ खोखा मिला है। पिस्टल नहीं मिली है। तो पुलिस को आशंका है कि गोली लगने के बाद तीनों युवक पिस्टल लेकर फरार हो गए होंगे। हालांकि यह अशंका मात्र है।  तीनों युवकों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा हट सकेगा। यह भी कि यह सच में आत्महत्या का प्रयास है या हत्या की कोशिश।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS