बिहार
समस्तीपुर: समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2021 11:10:26 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर स्टेशन पर गुरुवार की शाम राजधानी एक्सप्रेस द बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गयी। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एसी फोर कोच में आग लग गयी। आग कोच के जंक्शन बॉक्स में लगी थी। इससे कोच में धुंआ भर गया और यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। फिर यात्री अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुये नीचे उतर गए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन एवं रेल मंडल के कई वरीय अधिकारियों की टीम स्टेशन पर पहुंची और मामले की जांच की। फिर लगभग चालीस मिनट के बाद ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। घटना गुरुवार शाम लगभग पौने सात बजे के आसपास की है। रेलवे ने उक्त कोच के यात्रियों को अन्य कोच में शिफ्ट करवा दिया। साथ ही निगरानी में ट्रेन को रवाना किया। रेल मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने बताया कि ओवर हीट के कारण घटना हुई थी। जिसे तत्काल ठीक कराकर ट्रेन को रवाना किया गया।