बिहार
मोतिहारी: होली पर्व को लेकर पताही थाना परिसर में हुई बैठक
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2021 8:34:16 PMमोतिहारी। माधुरी रंजन। पताही थाना परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रितु रंजन वं थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने जनप्रतिनिधि के साथ एक बैठक किया। बैठक में होली पर्व पर शांतिपूर्ण और सोहार्द पुनः मनाने को लेकर चर्चा हुई। लोगो को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री रंजन ने प्रतिनिधियों से अपने अपने पंचायत क्षेत्र में शांति ढंग से होली पर मनाने की अपील की साथ ही उन्होंने कहां की जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए होली पर्व पर होली मिलन समारोह किसी भी पंचायत में किसी भी जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं किया जाना जाएगा।
वहीं थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में अवैध ढंग से देसी शराब निर्माण कर रहे व्यक्ति का नाम का सूची बनाकर सूचना देने की बात कही गई। उन्होंने काकी होली खेलने के दौरान कोई भी व्यक्ति अगर डीजे बजाते हुए पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर इंजीनियर संजय कुमार सिंह मुखिया कृष्ण मोहन कुमार सुनील कुमार मुकेश कुमार सिंह कन्हैया कुमार प्रसाद अनिल कुमार अवधेश मंडल पंचायत समिति चुनचुन सिंह, संतोष कुमार, चनु साह, अशोक सिंह चंचल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।