मोतिहारी के नगर व छतौनी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 9 को किया गिरफ्तार, उठाई गई तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद
मोतिहारी। नगर व छतौनी थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन बाइक के साथ 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी बाइक चोरी में संलिप्त हैं। बाइक का सौदा करने के क्रम में दबोचे गए हैं। नगर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में 7 को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है।
जबकि छतौनी थाना की पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अधिकांश बरियारपुर व राजाबाजार के निवासी बताए गए हैं। मालूम हो कि जिले में बाइक चोरी की घटनाओं में बेतहाशा बृद्धि हुई है। हाल ही में अंग्रजी अखबार के वरिष्ठ पत्रकार राजेश नारायण सिन्हा की बाइक भी चोरी कर ली गई थी। उन्होंने एसपी नवीन चन्द्र झा से बाइक चोरी की बात बताई थी।
नगर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में 7 को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इनके पास से चोरी की दो बाइक व चार मोबाइल जब्त किए हैं।
गिरफ्तार किए गए-
1. रोहित कुमार- मच्छरगांवा, कोटवा, पूर्वी चम्पारण
2. रवि कुमार- गोपालपुर, नगर थाना, मोतिहारी
3. अर्जुन कुमार- राजा बाजार, मोतिहारी
4. विवेक कुमार- बेगमपुर, नगर थाना, मोतिहारी
5. सूरज कुमार- राजा बाजार, नगर थाना, मोतिहारी
6. किशन कुमार- बरियारपुर, छतौनी थाना, मोतिहारी
7. मनीष कुमार- छोटा बरियारपुर, छतौनी थाना, मोतिहारी
छतौनी थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक जब्त की गई है।
गिरफ्तार किए गए-
1. राजन कुमार- बरियारपुर, छतौनी
2. रूपेश कुमार- बरियारपुर, छतौनी