बिहार
समस्तीपुर: दो मरीज के घुटने का सफल प्रत्यारोपण, एक मरीज का लिगामेंट का किया गया ऑपरेशन
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2021 10:38:45 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। अब समस्तीपुर जैसे छोटे शहर में भी मरीजों का घुटने के प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन हो रहा है। मोहनपुर रोड स्थित माता चंद्रकला ट्रामा एंड डेंटल सेंटर में हड्डी एवं नस रोग सर्जन डॉ. डीके शर्मा ने मंगलवार की रात्रि का एक बार फिर दो-दो मरीज के घुटने के प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन किया। शहर के धर्मपुर निवासी अंजार आलम ने बताया कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से उसे घुटना और ज्वाइंट में दर्द हो रहा था।
घुटने में दर्द की वजह से चलना तक मुश्किल हो गया था। दर्द के कारण 10-15 कदम के बाद नहीं नहीं चल पा रहा था। इसके अलावा खानपुर के इलमासनगर निवासी भोली महतो भी बायां पैर से चलने में असमर्थ थे। उनका भी बायां पांव का घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। वहीं अंशु कुमार के लिगामेंट का सफल आपरेशन हुआ। समस्तीपुर में डॉ. शर्मा द्वारा यहां घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि जब मरीज उनके पास आया था तो वह तीव्र दर्द से परेशान था। चल पाने तक की आस छोड़ चुका था। बताया कि घुटने का प्रत्यारोपण पूर्णत: सुरक्षित और कामयाब है। ऑपरेशन में डॉ. संजय कुमार सहित अन्य ऑपरेशन की सहयोगी टीम ने अहम भूमिका निभाई।