ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के हरसिद्धि में पैक्स अध्यक्ष की गोलीमार हत्या, हमलावर को पकड़ ग्रामीणों ने किया अधमरा, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर हमला, मुखिया व 54 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2021 11:23:30 PM
मोतिहारी के हरसिद्धि में पैक्स अध्यक्ष की गोलीमार हत्या, हमलावर को पकड़ ग्रामीणों ने किया अधमरा, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर हमला, मुखिया व 54 गिरफ्तार

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धि में मटियारिया कोठी चौक पर पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता की गोलीमार हत्या कर दी गई। हमलावरों में से एक को पकड़कर लोगों ने अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर राजन कुमार को अपने कब्जे में लिया।

 

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें एसपी नवीन चन्द्र झा, एसपी का बॉडीगार्ड, अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश, हरसिद्धि थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस को आत्मरक्षार्थ 24 चक्र गोलिया चलानी पड़ी। मटियारिया गांव में अभी भी पुलिस कैंप कर रही है। स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

 


पुलिस ने हमलावर के बयान पर मुखिया सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। हमालवर ने पुलिस को बताया है कि मुखिया ने ही हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस ने हमलावर के पास से एक पिस्टल व एक मैगजीन जब्त किए हैं। जबकि उसकी बाइक को लोगों ने पुलिस के पहुंचने पहले ही जला दी थी।

 


मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांति पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता मंगवार को मटियरिया कोठी चौक स्थित अपनी खाद दुकान पर बैठे थे। तभी करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और दुकान में घुस गए। फिर अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोलिया दाग दी। बताया गया है कि पैक्स अध्यक्ष को सिर, सीने व पैर में गोली लग गई। जिससे वे घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए। बताया गया है कि अपराधी दो बाइक पर सवार हो कर आए थे।

 

 

 

हमला कर भाग रहे अपराधियों में एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। असकी बाइक आग के हवाले कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से कथित हमलावर अधमरा हो गया। तबतक सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को अपने कब्जे में ले लिया। फिर लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण हमलावर को उनके कब्जे में देने की मांग कर रहे थे। इस हमले में एसपी नवीन चन्द्र झा, उनका बॉडीगार्ड अरुण, अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश, मुफस्सिल थानाध्यक्ष व हरसिद्धि थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस को आत्मरक्षार्थ 24 चक्र गोलियां चलानी पड़ी। घायल पुलिस पदाधिकारियों का इलाज अरेराज में किया गया। बाद में उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

हमलावर की पहचान-

हमलावर की पहचान पहले अनिल सहनी के रूप में हुई। बाद में मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के देवरिया वार्ड-7 निवासी राजन कुमार के रूप में की गई।

 

दरअसल हमलावर के पास से एक बाइक ऑनर बुक का स्मार्ट कार्ड मिला था। जिसपर अनिल सहनी, S/o लालबाबू गुप्ता, दामोबृति मच्छरगांवा, वार्ड 13 अंकित है। इससे आशंका जाहिर की गई है कि वह अनिल सहनी का बाइक लेकर आया होगा। जबकि एक अन्य कागजात मिले हैं जिसपर राजन कुमार, S/o इन्द्रजीत, देवरिया वार्ड 7 साहेबगंज, मुजफ्फरपुर अंकित है। लिहाजा जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पकड़ा गया हमलावार की आसली पहचान क्या है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS